"Systematic investment plan VS lumsum investment"
म्यूचुअल फंड में मासिक निवेश (SIP) और एकमुस्त निवेश
आज हम जानेंगे म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक निवेश और एकमुश्त निवेश में से कौन सा फायदेशीर है, और उनके अलग-अलग लाभ क्या है! तथा दोनों के लाभ की तुलना करेंगे!
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) क्या है
हर किसी व्यक्ति को शेयर बाजार में पैसा लगाकर उसे बढ़ाने की चाहत होती है, लेकिन शेयर बाजार का कम ज्ञान और समय की कमतरता के वजह से वह अपना पैसा यहां लगाने से डरता है !
इसीलिए निवेशक को कम जोखिम लेकर पैसा लगाने के लिए म्यूच्यूअल फंड (MUTUAL FUND) एक ऑप्शन है !
म्यूच्यूअल फंड (MUTUAL FUND)एक ऐसा माध्यम है जिसमें बहुत से निवेशकों का पैसा एक साथ जमा करके वह कोई भी कंपनी की asset management company (AMC) और उनके मैनेजर मिलकर निवेशक का पैसा शेयर बाजार में लगाते हैं! यह सेबी द्वारा रजिस्टर कॉरपोरेट संस्था होती है ! म्यूचल फंड मैनेजर दीर्घकालीन अनुभव और बाजार की रणनीति से अच्छे वाकिफ होते हैं इसीलिए म्यूचल फंड में रिस्क थोड़ा सा कम हो जाता है! इसीलिए कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए म्यूच्यूअल फंड एक अच्छा विकल्प है! इसी कारणवश वर्तमान में भारत में म्यूचुअल फंड में बहुत मात्रा में निवेशकों का पैसा यहां इन्वेस्ट करने के लिए आ रहा है!
यह पढे:- what is mutual fund and how to invest
"एसआईपी (Systematic investment plan SIP) का अर्थ और फायदे"
एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का वह तरीका है जिसमें निवेशक मासिक त्रमासिक नियमित निवेश करता है! हर एक म्यूच्यूअल फंड कंपनियां निवेशकों को एसआईपी (SIP) का विकल्प उपलब्ध कराती है; भविष्य की योजना के लिए, बच्चों की शिक्षा, निवृत्ति इत्यादि के लिए एसआईपी में पैसा लगाना उचित होता है! क्योंकि हमें मासिक निवेश से बचत की आदत होती है और वह पैसा कुछ सालों बाद जब हम चाहे तब एक साथ मिलता है!
"एसआईपी (SIP) के फायदे"
एसआईपी के फायदे निम्नवत है !
1) बाजार के उतार-चढ़ाव में उपयोगी:-
एसआईपी के माध्यम से हम एक निश्चित मासिक कालावधी को खरीदारी करते हैं, इस वजह से बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर निवेश का संतुलन बना रहता है! बाजार में अगर मंदी भी आएगी तो हमें उस मंदी में खरीदारी मिलेगी और आगे चलकर मुनाफा देगी; इसलिए एसआईपी एक अच्छा विकल्प है!
2) मात्र ₹500 से शुरुआत:-
म्यूच्यूअल फंड कंपनियां हमें एसआईपी में निवेश करने के लिए कम से कम ₹500 से शुरुआत का विकल्प देती है!
यानी साधारण से साधारण व्यक्ति भी म्यूचुअल फंड में मासिक निवेश से भविष्य के लिए पैसा बचत कर सकता है!
3) भविष्य की योजना में उपयोगी:-
एसआईपी से मासिक निवेश से हम दीर्घ अवधि में निवेश करके भविष्य के योजना के लिए जैसे बच्चों का शिक्षण, बच्चों की शादी, चार पहिया वाहन खरीदी इन जैसे उद्देश्यों के लिए हम पैसे इकट्ठा कर सकते हैं! और साथ में अच्छा-खासा मुनाफा भी हासिल कर सकते हैं!
4) बचत की आदत:-
म्यूचुअल फंड में एसआईपी करने से हमें मासिक बचत की आदत हो जाती है, क्योंकि एसआईपी में हमें मासिक त्रैमासिक पद्धति से निवेश करना होता है!
"Systematic investment plan और lumsum Investment की तुलना"
यहां हम HDFC Midcap opportunity (D) Growth Plan के एसआईपी और एकमुश्त निवेश की तुलना करेंगे!
15 फरवरी 2019 को हमने 1 साल का एसआईपी और lumsum निवेश किया, तो हमें एकमुश्त निवेश में एसआईपी से दोगुना मुनाफा मिल रहा है! यही हमने 15 फरवरी 2013 से एसआईपी में निवेश करना शुरू किया तो हमें 15 फरवरी 2020 में 67.20% का 7 साल का टोटल मुनाफा मिलेगा!
लेकिन वही हम एकमुश्त निवेश में देखेंगे तो हमें 2013 में किए गए निवेश पर वार्षिक 18.80% CAGR Method के अनुसार, और 7 साल के बाद 234.78% मुनाफा मिल रहा है!
(CAGR-compound annual growth rate)
इस फंड में हमें SIP की तुलना में एकमुश्त निवेश में अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल रहा है! मार्केट दिन-ब-दिन तेजी में रहेगा तो एकमुश्त निवेश में निरंतर अच्छा मुनाफा ही होगा!
यह पढे:- Types of mutual fund
"एकमुश्त निवेश (Lumsum investment) और उसके फायदे"
म्यूचुअल फंड में जब हम एक साथ बड़ी राशि किसी निर्धारित समय एक बार में ही लगाते हैं उसे एकमुश्त निवेश (Lumsum Investment) कहते हैं! एकमुश्त निवेश के लिए हमें ज्यादा राशि के निवेश की आवश्यकता होती है; तथा उचित समय पर किया गया एकमुश्त निवेश ही फायदेशीर होता है! नहीं तो आप खरीदोगे ऊंचे दाम पर और फिर बाद में सोचोगे मुझे मुनाफा क्यों नहीं हो रहा, इसलिए मार्केट में उचित समय में निवेश की आवश्यकता होती है!
Lumsum Investment के फायदे
1) SIP की तुलना में ज्यादा मुनाफे दार:-
SIP मैं हम मासिक एक छोटी राशि किसी भी म्यूच्यूअल फंड में लगाते हैं जो रुपए की औसत लागत और Power of Compounding पे काम करती है; किंतु एकमुश्त निवेश में जब मंदी के मार्केट में हम पैसा लगाएंगे तो दीर्घावधि में हमें SIP से ज्यादा मुनाफा मिलेगा!
2) कम दाम पर निवेश करने का मौका:-
मार्केट में तेजी और मंदी एक के बाद एक आती है! जब आर्थिक मंदी या अन्य नकारात्मक वार्ता बाजार में आती है तो उसका परिणाम मार्केट पर और सभी शेयरों पर दिखता है; और एक स्तर तक मार्केट नीचे गिरता है! उस समय हम किसी भी म्यूच्यूअल फंड में एकमुश्त निवेेेेेेेेश Lumsum Investment करेंगे तो हमें भविष्य मेंं अच्छा मुनाफा होगा, क्योंकि जब हम खरीदारी करेंगे तो किसी भी फंड का NAV नीचे रहेगा!
3) सुविधाजनक:-
जिस व्यक्ति के पास ज्यादा राशि एक साथ होती है वह एकमुश्त निवेश के द्वारा किसी भी म्यूच्यूअल फंड में पैसा लगा सकता है; किंतु वही पैसा अगर एसआईपी sip में लगाएगा तो उसे अपने बैंक अकाउंट में मासिक देय राशि रखना पड़ेगा! इसीलिए उचित समय पर एक बार पैसा लगाकर भविष्य में हम अच्छा मुनाफा कमाएंगे!
Read more:- mutual fund / Insurance / share market / types of mutual fund




No comments:
Post a Comment