शेयर मार्केट क्या है ?
प्रत्येक निवेश की अपनी-अपनी विशेषता है गोल्ड में निवेश करने के अलग फायदे हैं, बैंक में एफडी करना उसका भी अलग एक लाभ है; उसी तरह शेयर मार्केट निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा वित्तीय निवेश का मार्केट है हम इस मार्केट के माध्यम से किसी भी कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं! शेयर खरीदने का मतलब हम उस कंपनी का हिस्सेदार हो रहे हैं उस कंपनी में आंशिक भागीदारी प्राप्त कर रहे हैं; ऐसे ही मार्केट के भाषा में "शेयर होल्डर" कहा जाता है; शेयर खरीदना और बेचना निवेश निवेश की गतिविधि है!
आपने भी कभी दैनिक समाचार या किसी दोस्त से सुना होगा की आज शेयर मार्केट गिर गया या बढ गया।
Nifty 200 अंक बढा, शेयर मार्केट मे आयी तेजी तो आपके मन मे भी सवाल आया होगा की ये शेयर मार्केट क्या है ?
शेयर मार्केट मे कैसे काम कर सकते है।
शेयर मार्केट क्या है और किस प्रकार बाजार की कार्यपद्धती है।
◆ भारतीय शेयर मार्केट वह मार्केट है जहाँ सूचीबद्ध (listed) शेयर की खरीदी-बिक्री (buy-sell) होती है।
◆ शेयर को सूचीबद्ध करने के लिए भारत में सेबी (Securities and Exchange Board of India) के नियमन के दायरे में NSE और BSE दो एक्सचेंज है।
1) NSE में 1600 के करीब शेयर सूचीबद्ध है ।
2) BSE में 5000 के करीब शेयर सूचीबद्ध है ।
इन दोनों एक्सचेंज में स्टॉक ब्रोकर के माध्यम से डिमैट अकाउंट चालू करके शेयर खरीदा और बेचा जा सकता है।
शेयर को कैसे खरीदे और बेचे:-
जब कोई भी कंपनी अपने शेयर पहली बार आम निवेशकों के लिए उपलब्ध कराकर वह कंपनी को सूचीबद्ध कराता है, तथा निवेशकों के लिए शेयर पहली बार खरीदने का मौका देता है उसे हम आईपीओ (IPO) एनी "इनिशियल पब्लिक ऑफर" कहते हैं ! इस एक माध्यम से भी शेयर में निवेश कर सकते हैं!
यहां पढ़े:- आईपीओ (IPO) क्या है
शेयर खरीदने का दूसरा माध्यम यह है कि कंपनियां जो एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध है उन कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर जाकर हम खरीद सकते हैं और बेच भी सकते हैं! इन शेयर को खरीदने के लिए हमें एक डीमैट अकाउंट (Demat Account) की जरूरत होती है और हम ब्रोकर के माध्यम से डिमैट अकाउंट चालू करके शेयर खरीद सकते हैं !
यहां पढ़े:- डीमैट अकाउंट क्या है
कंपनी क्यों शेयर जारी करती है?
आपके मन में भी सवाल आया होगा कि आखिर कंपनी शेयर क्यों जारी करती है; तो चलिए जानते - कंपनी को अपने व्यवसाय को विस्तारित करने के लिए बड़ी मात्रा में धन की आवश्यकता होती है और वह धन कुछ चुनिंदा लोगों से प्राप्त नहीं हो सकता है; इसीलिए बड़ी मात्रा में धन जुटाने के लिए कंपनी खुद को सूचीबद्ध करती है ! एक बार कंपनी सूचीबद्ध होने के बाद कोई भी व्यक्ति उस कंपनी के शेयर खरीद कर उसका भागीदार हो सकता है ! और इस तरह कंपनी भी बड़ी मात्रा में धन अर्जित करती है;
शेयर जारी करने की वजह से निवेशकों को भी लाभ प्राप्त होता है! निवेशकों को उसके जमा शेयर पर डिविडेंड मिलता है, जिस प्रकार लाभ में शेयर होल्डर का हिस्सा होता है उसी तरह हानि में भी शेयर धारक को नुकसान होता है !
शेयर के कीमत का निर्धारण और रोजाना उतार-चढ़ाव क्यों होता है:-
दैनंदिन कारोबार में जब किसी कंपनी के शेयर को खरीददार की मांग ज्यादा हो और उस तुलना में बेचने वाले कम हो, तो शेयर की मांग बढ़ने से उसकी कीमत भी बढ़ जाती है! उसी तरह जब किसी शेयर में बहुत ज्यादा बिकवाली होती है तब शेयर के भाव में तेजी से गिरावट आती है !
साथ-साथ कंपनी का दीर्घकालीन विकास दर कैसा है, कभी किसी कंपनी को नया ऑर्डर मिलता है, तो कोई कंपनी नया प्रोडक्ट लाती है, तो उससे कंपनी को मुनाफा होगा इन सब का मूल्यांकन किया जाता है और यह कंपनी के शेयर की कीमतों का निर्धारण करती है !
कंपनी के तिमाही तथा वार्षिक नतीजे और कंपनी के लाभ और हानि का विवरण भी कंपनी के शेयरों की कीमतों का निर्धारण करते हैं !
अच्छा मुनाफा हासिल करने वाली कंपनी के शेयर की कीमतों में दिन-ब-दिन तेजी होगी और भविष्य में उसका लाभ निवेशकों को होगा, इस तरह कीमतों के निर्धारण में वित्तीय घटक परिणाम करते हैं!
भारत तथा विश्व में कार्यरत शेयर मार्केट:-
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE):-
भारत में कार्यरत सबसे बड़ा यह स्टॉक एक्सचेंज है! इसकी स्थापना 1992 में हुई, इस एक्सचेंज पर लगभग 1600 शेयर लिस्टेड है ; और वर्तमान में सबसे ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग इसी एक्सचेंज पर की जाती है !
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) :- यह स्टॉक एक्सचेंज भारत का पहला एक्सचेंज है; तथा आशिया में भी यह सबसे पुराना एक्सचेंज है ! इसकी स्थापना 1875 में हुई और इसका वर्तमान में मुख्यालय मुंबई में स्थित है! वर्तमान में इस एक्सचेंज पर 5000 कंपनियां सूचीबद्ध है भारत में शेयर मार्केट के विकास में इस एक्सचेंज का बहुत बड़ा योगदान है !
नैस्डेक (NASDAQ) :- विश्व में ख्याति प्राप्त अमेरिका का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज नैस्डेक है ! इस एक्सचेंज पर
अमेजॉन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल इन जैसी दिग्गज कंपनियां लिस्टेड है TRADING VOLUME के लिहाज से सबसे ज्यादा कारोबार इसी एक्सचेंज पर होता है!
शंघाई स्टॉक एक्सचेंज :- यह स्टॉक एक्सचेंज चीन का एक बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है ! इसका मुख्यालय शंघाई में स्थित है !
Industrial & Commercial bank of China, Agricultural Bank of China, और Bank of China इन जैसी बड़ी कंपनियां listed है!
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज
हैंग-सेंग स्टॉक एक्सचेंज
लंदन स्टॉक एक्सचेंज
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज(japan)



No comments:
Post a Comment