"What is mutual fund and how to invest in mutual fund"
म्यूच्यूअल फंड क्या है और कैसे इन्वेस्ट करें ?
हर किसी व्यक्ति को शेयर बाजार में पैसा लगाकर उसे बढ़ाने की चाहत होती है, लेकिन शेयर बाजार का कम ज्ञान और समय की कमतरता के वजह से वह अपना पैसा यहां लगाने से डरता है ! इसीलिए निवेशक को कम जोखिम लेकर पैसा लगाने के लिए म्यूच्यूअल फंड (MUTUAL FUND) एक ऑप्शन है !
म्यूच्यूअल फंड (MUTUAL FUND)एक ऐसा माध्यम है जिसमें बहुत से निवेशकों का पैसा एक साथ जमा करके वह कोई भी कंपनी की asset management company (AMC) और उनके मैनेजर मिलकर निवेशक का पैसा शेयर बाजार में लगाते हैं! यह सेबी द्वारा रजिस्टर कॉरपोरेट संस्था होती है ! म्यूचल फंड मैनेजर दीर्घकालीन अनुभव और बाजार की रणनीति से अच्छे वाकिफ होते हैं इसीलिए म्यूचल फंड में रिस्क थोड़ा सा कम हो जाता है! इसीलिए कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए म्यूच्यूअल फंड एक अच्छा विकल्प है! इसी कारणवश वर्तमान में भारत में म्यूचुअल फंड में बहुत मात्रा में निवेशकों का पैसा यहां इन्वेस्ट करने के लिए आ रहा है!
Mutual fund किस तरह से कार्य करता है
:- जब निवेशक अपना पैसा म्यूचुअल फंड में लगाता है तब म्यूचल फंड मैनेजर वह पैसा शेयर मार्केट में इनवेस्ट करता है, या अन्य सिक्योरिटी में डालताा है ! फंड किस तरह से है उस हिसाब से फंड मैनेजर अलग-अलग सिक्योरिटी में निवेशकों का पैसा लगाता है, फंड में इक्विटी फंड, डेट फंड, बैलेंस फंड ऐसे प्रकार आते हैं!
उसके बाद जिस किसी सिक्योरिटी में पैसा लगाया है उस पर लाभ प्राप्त होता है वह लाभ फंड मैनेजर कुछ एक्सपेंस काटकर निवेशकों में समान भाग में वितरित करता है, इस तरह निवेशक को लाभ प्राप्त होता है!
Mutual fund मैं क्यों Investment करें :- म्यूच्यूअल फंड के अपनेे आप में शेयर बाजार केे उतार-चढ़ाव में रिस्क् कम करनेे के साथ साथ अन्य भी फायदेे निम्नवत है !
Diversification ( विविधता):- छोटे निवेशक अपना कम पैसा भी या लगा सकते हैं जो कि शेयर बाजार में लगाएंगे तो एक ही share में चला जाएगा, लेकिन मान लीजिए आपने किसी फंड में ₹5000 का निवेश किया तो फंड मैनेजर वह पैसा 50 अन्य कंपनियों में लगाएगा क्योंकि बाजार में भारी उतार-चढ़ाव होता है इससे हानी की संभावनाएं कम होगी और अंततः आपको औसतन अच्छा मुनाफा मिलेगा!
निवेश का आसान तरीका :- आप ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से किसी भी फंड में निवेश कर सकते हैं और इसमें जोखिम भी कम है! साथ साथ किया हुआ निवेश कभी भी आप घर बैठे निकाल सकते हैं आपको ना बैंक जाने की जरूरत ना कोई संस्था में जाने की जरूरत है यह सुविधा 24×7 उपलब्ध रहती है!
अनुभवी प्रबंधन:- कोई भी फंड का प्रबंधन सालों से अनुभव प्राप्त होता है साथ-साथ उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव का अच्छा अनुभव प्राप्त होता है और कंपनी के फंडामेंटल का अच्छा ज्ञान रहता है और भविष्य में कौन सी कंपनी को अच्छा मुनाफा हो सकता है इसका वह पूर्वानुमान लगा सकते हैं, इसीलिए म्यूच्यूअल फंड शेयर की तुलना में कम रिस्क का अच्छा निवेश माना जाता है!
पारदर्शिता:- चुकी म्यूच्यूअल फंड संस्था सेबी रजिस्टर्ड होती है इस वजह से कोई भी फंड को अपना (NAV) नेट ऐसेट वैल्यू रोजाना दिखाना पड़ता है, उन्हें मासिक पोर्टफोलियो का अपडेट निवेशकों को देना पड़ता है तथा फंड अपने अन्य खर्चों की जानकारी या फंड में बदलाव की जानकारी निवेशकों को उपलब्ध कराता है!
Step by step guide how to investing process ( निवेश की प्रक्रिया):-
कोई भी नया निवेशक किसी भी फंड के साइट पर जाकर म्यूचल फंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है लेकिन उसे सेबी द्वारा मैंडेट केवाईसी (KYC) यानी KNOW YOUR CUSTOMER करना जरूरी है! केवाईसी सेबी के रजिस्टर्ड हाउस, डिस्ट्रीब्यूटर फंड हाउस डिस्ट्रीब्यूटर तथा रजिस्टर्ड केवाईसी एजेंसियों के माध्यम से वन टाइम केवाईसी करना जरूरी है!
उसके बाद आप बिना कोई रुकावट के फंड में निवेश कर सकते हैं !
ऑफलाइन केवाईसी करने के लिए एक केवाईसी फॉर्म होता है उस पर की डिटेल्स भरिए साथ में एक खुद का फोटो और ऐड्रेस प्रूफ पहचान पत्र तथा पैन कार्ड के साथ रजिस्टर्ड फंड हाउस या केवाईसी सेंटर से केवाईसी कर सकते हैं;
अभी आप म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने के लिए फंड के साइट पर जाकर रजिस्टर करें उसमें अपना वयक्तिक जानकारी दर्ज करें तथा नॉमिनी की जानकारी दें उसके बाद आपको जो फंड में अपना पैसा निवेश करना है वह फंड चुने और अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स वहां दर्ज करें उसके बाद अंतिम में पेमेंट कीजिए folio create होने के बाद आपको एक folio ID मिलेगा उस के माध्यम से आप लॉगिन करके अपना पोर्टफोलियो कभी भी चेक कर सकते हैं
म्यूचुअल फंड में निवेश के तरीके
म्यूचुअल फंड में 2 तरीके से निवेश कर सकते हैं ; एक तो एकमुश्त राशि (Lumsum Amount) फंड में लगा दे या हम मासिक सीप (SIP) चालू करें!
एकमुश्त निवेश क्या है?
(LUMSUM INVESTMENT):-
एकमुश्त निवेश (lumsum) किसी भी म्यूचल फंड (mutual fund) में एक ही बार निवेश करके उसे कुछ कालावधी के लिए उसे छोड़ देना है! आपके पास एक बड़ी रकम होगी तो आप एक साथ इसमें निवेश कर सकते हैं; अगर मार्केट दिन-ब-दिन बढ़ेगा तो आपके निवेश की वैल्यू भी बढ़ जाएगी!
Systematic Investment plan (SIP) सिप :-
सीप (SIP) निवेश का वह तरीका है जिसमें कोई भी निवेशक म्यूचुअल फंड में हर माह कुछ रकम लगाता है! इसमें कोई भी निवेशक छोटी सी राशि में भी निवेश कर सकता है, और बाजार के उतार-चढ़ाव में सीप अच्छा प्रदर्शन करता है और अंतिम ता औसतन अच्छा मुनाफा मिलता है !
नेट ऐसेट वैल्यू (N.A.V.):-
NAV नेट ऐसेट वैल्यू किसी फंड की वह कीमत है जिस पर हम कोई भी फंड खरीद सकते हैं; फंड खरीदना यानी फंड के यूनिट खरीदना है !यूनिट वह मात्रा है जो हमें फंड से प्राप्त होती है; मान लीजिए किसी फंड का एनएवी (NAV) ₹10 है और उसमें हमने ₹1000 का निवेश किया तो हमें उस फंड में 100 यूनिट प्राप्त होंगे ! NAV की वैल्यू दिन-ब-दिन कम या ज्यादा हो सकती है उसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव होता है!
( जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें )
Join telegram:-
No comments:
Post a Comment