Ad 1

Friday, September 25, 2020

The SECRET of SUCCESS in the STOCK MARKET

"शेयर मार्केट में ऐसे मिलेगी सफलता"



आज हम जानेंगे शेयर मार्केट में किस तरह सफलता मिल सकती है!
वर्तमान में बहुत से निवेशकों का रुझान शेयर मार्केट की तरफ हो रहा है; हर कोई शेयर मार्केट क्या है जानने की कोशिश कर रहा है इनमें से बहुत से निवेशक नए होने के कारण उन्हें बाजार की भली-भांति जानकारी नहीं होती है, और वह अपना पैसा एक जुगार की तरह उसमें लगा देते हैं! जिस तरह शेयर में हम लाभ कमा सकते हैं उसी तरह हमारा पैसा डूब भी सकता है; इसीलिए किसी भी शेयर में निवेश करने के पहले हमें उस शेयर के बारे में संपूर्ण फंडामेंटल एनालिसिस और टेक्निकल एनालिसिस के बारे में जानकारी होना आवश्यक है; तो ही हम इसमें लाभ कमा सकते हैं अन्यथा हम अपना पूरा बचत इसमें गवा देंगे!
हमें सफल निवेशक बनने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा और कुछ नियमों के अनुसार चलना होगा, तो ही हम सफलता हासिल कर सकते हैं, तो देखेंगे क्या है सफलता के मुख्य पहलू !

यह भी पढ़ें :- शेयर मार्केट

नए निवेशक दीर्घकालीन नजरिया रखें:-

आज नए निवेशक जल्दबाजी में पैसा कमाने के चक्कर में इंट्राडे ट्रेडिंग (Intraday Trading) करते हैं और उसमें उन्हें बड़ी मात्रा में नुकसान होता है! 
किसी भी शेयर की जानकारी ना होते हुए शेयर ऊपर जाएगा या नीचे यह अनुमान लगाकर वह ट्रेडिंग करते हैं और हानि हो जाती है;
प्रतिदिन शेयर में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है, बाजार में आई अफवाह, गलत जानकारी तथा खबरों के कारण शेयर में गिरावट हो सकती है, इसीलिए अगर हमारा नजरिया दीर्घकालीन होगा तो तो शेयर धीरे-धीरे करके उसके उचित मूल्य पर जाएगा; विश्व के बड़े बड़े निवेशकों ने दीर्घकालीन निवेश से ही मुनाफा हासिल किया है !दीर्घकालीन निवेश में हमें अच्छा मुनाफा हो सकता है, शॉर्ट टर्म (Short Term) मुनाफा हमें लालच दिखाकर असफलता की ओर ले जाता है, अच्छी फंडामेंटल (Fundamental) वाली कंपनियों के शेयर खरीद के हम लंबी अवधि के नजरिए से जरूर लाभ कमाएंगे! तो इंट्राडे ट्रेडिंग में अपना पैसा बर्बाद ना करें, अगर आपको शेयर मार्केट का बहुत लंबा अनुभव हैै तो ही इंट्राडेे ट्रेडिंग में जाए !


एडवाइजरी (Advisory) और टिप्स (Tips) के पीछे ना पड़े 



 आपने डिमैट अकाउंट शुरू किया होगा तो आपको भी एक दिन किसी एडवाइजरी (Advisory) से जरूर कॉल आया होगा और आपको भली-भांति जानकारी होगी कि वह किस तरह से हमें लालच दिखाकर उनसे जुड़ने को कहते हैं!
              आप कोई भी शेयर मार्केट के ग्रुप से जुड़े, आपको टिप्स (Tips) की बौछार मिलेगी ! ए खरीदो वह खरीदो हर समय मैसेज आते रहेंगे, ए स्टॉक (Stock) मल्टीबैगर (multibagger) है, यह स्टॉक 2 महीने में डबल होने वाला है इसे खरीदें ऐसे शब्द आपके कानों पर जरूर आए होगे;
मेरी तो सलाह यही होगी कि आप ऐसे एडवाइजर और टिप्स के पीछे भाग कर अपना पैसा बर्बाद न करें!
दरअसल टिप्स में होता यह है कि ऑपरेटर और सटोरिए एक स्टॉक (stock) को थोड़ा बहुत ऊपर ले जाते हैं और फिर निवेशकों को उसे खरीदने की सलाह देते हैं, और तब तक वह ऑपरेटर लाभ कमा कर बाहर निकलते हैं और आम निवेशक फस जाते हैं और नुकसान हो जाता है!
इसलिए टिप्स के पीछे जाकर अपना पैसा बर्बाद ना करें और उतना ही समय शेयर मार्केट को सीखने में लगाए तो ही हमें भविष्य में उसे जरूर लाभ मिलेगा!

शेयर मार्केट के बारे में जानकारी हासिल करें

 किसी भी शेयर में निवेश करने के पहले हमें उस शेयर के बारे में जानकारी होना आवश्यक है! मार्केट में बहुत से ऐसे टर्म है जिसे सीखा जा सकता है, जैसे टेक्निकल एनालिसिस (Technical Analysis), फंडामेंटल एनालिसिस ( Fundamental Analysis),  हारमोनिक्स पैटर्न (Harmonic pattern) इसे सीख कर हम आसानी से ट्रेडिंग कर सकते हैं!

Technical Analysis:-  

इसमें हम किसी भी शेयर का चार्ट (Chart) देखकर शेयर में किस प्राइस (Price) से शेयर ऊपर बढ़ता है, और कौन से लेवल से शेयर नीचे आता है, मतलब क्या सपोर्ट (Support) है, क्या रेसिस्टेंट (Resistance) है, इस बात का पता चलता है! साथ साथ इसमें हमें कैंडल स्टिक (Candle stick Pattern) के बारे में जानकारी मिलती है, और टेक्निकल एनालिसिस (technical analysis) में बहुत सारे इंडिकेटर (Indicator) होते है, उन के माध्यम से हम किसी भी स्टॉक के उतार-चढ़ाव को जान सकते हैं!

 फंडामेंटल एनालिसिस:-

इसमें हम किसी कंपनी की बैलेंस शीट (Balance sheet) की जांच करेंगे उस कंपनी का सेल्स (Sales) कितना है, इनकम (Income) कितना है, नेट प्रॉफिट (net profit) कितना है उसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे! तथा उस कंपनी (company) पर कितना कर्ज (debt) है, पीई रेशों (P.E. Ratio) क्या है, पीएस (EPS) कितना है, इन सब के बारे में फंडामेंटल एनालिसिस में जानकारी मिलती है, अच्छी फंडामेंटल वाली कंपनी आगे चल के अच्छा मुनाफा देती है!

हारमोनिक्स पैटर्न :- 
Fibonacci number के golden Ratio द्वारा इसमे pattern draw करते है!


भीड़ के पीछे ना भागे:-

आपने भी सुना होगा की ये स्टॉक भाग रहा है और उसमें बहुत ज्यादा डिलीवरी (delivery)हो रही है! खरीद लो, खरीद लो लेकिन जब हम उसे खरीदते हैं तो स्टॉक नीचे गिरना शुरू हो जाता है; दरअसल यह ऑपरेटर की चाल होती है जो छोटे निवेशक को फंसा ती है, इसीलिए भीड़ के पीछे ना जाए किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले कंपनी की अच्छे से जांच करें !
प्रसिद्ध निवेशक वारेन बफेट का भी कहना है कि जब भीड़ निवेश करती है तो छोटे निवेशक ने बाजार से दूरी बनाना चाहिए और समझदार निवेशक एक अच्छी कंपनी में निवेश करें! इस तरह की बातें ज्यादातर हमें इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में देखने को मिलती है जो बहुत गुना सब्सक्राइब होते हैं और लिस्टिंग के बाद वह गिरना शुरू कर देते हैं! इसीलिए भीड़ के पीछे ना जाकर खुद की रिसर्च करिए और उसमें पैसा लगाइए!

निवेश का सही समय

जब भी मार्केट नीचे जाता है तब गिरावट के बाद कोई उचित कीमत पर वह शेयर कुछ दिनों तक एक रेंज बनाता है! उस टाइम (time) हम आकलन करके उसे खरीद सकते हैं! यानी कम दाम में खरीदे और ऊंचे दाम पर बेचे;
शेयर मार्केट में सफल होने का यह एक अच्छा मंत्र है लेकिन यह सुनने में आसान है, वास्तविकता में हमें इसके लिए बहुत अनुभव और अभ्यास की जरूरत होती है जब भी आप चारों तरफ तेजी ही तेजी सुन रहे होते हैं मार्केट में हर एक शेयर अपने उच्चतम लेवल पर आ जाता है तो हमें भी प्रॉफिट (profit) कमाने की इच्छा होती है और उस वक्त हम बिना जांच परके किसी भी शेयर में पैसा लगा देते हैं जबकि वह शेयर ओवरवैल्यूड (overvalued) हो जाता है और उसी वक्त से वह शेयर नीचे गिरना शुरू कर देता है और साथ-साथ मार्केट भी नीचे गिरता है!

मार्केट ट्रेंड को पहचाने



आपको भी शेयर मार्केट में सफल होना है तो मार्केट के ट्रेंड (Trend) के साथ चले; मतलब तेजी में तेजी (bull) करिए और मंदी में भी मंदी (bear) का लाभ उठाइए, तेजी और मंदी दोनों मार्केट के चक्र है, तेजी के बाद मंदी और मंदी के बाद तेजी आएगी ही आएगी इस चक्र के अनुसार हम भी चले तो मंदी में हम खरीदारी करेंगे और तेजी में उसे बेचकर मुनाफा हासिल कर सकते हैं ! लेकिन छोटे निवेशक किसी भी शेयर में तेजी का उछाल देखकर उस शेयर में टूट पड़ते हैं, और फिर नुकसान तो हो ही जाता है!
 या तक देखा गया है कि लॉस (loss) होता देख निवेशक पोजीशन (position) कट (cut) ना करके उसी में फंसे रहते हैं और पैसा उसी में लटक जाता है, मार्केट हर किसी को पैसा कमाने का मौका देता है सिर्फ निवेशक के पास उचित समय (timing) और अनुभव (experience) की आवश्यकता है!

 सीखो समझो और खुद से निवेश करो

देखिए अक्सर देखा गया है कि निवेशक को सीखने की कोई इच्छा नहीं रहती ना ही उसके पास समय रहता है, बस उसे जल्द से जल्द पैसा कमाना होता है बिना कुछ अनुभव के बिना कुछ शिक्षा के; देखिए किसी भी चीज में हमें प्राविण्य प्राप्त करना होगा तो उसे सीखना, सीखने के बाद समझना होगा तो ही हम उसे अच्छे से कर सकते हैं वैसा ही शेयर मार्केट का है जब तक हम उसे सीखेंगे नहीं मार्केट के चाल को समझेंगे नहीं तब तक हमें मुनाफा नहीं होगा, और यह सब हम अनुभव से ही सीखते हैं इसलिए नए निवेशक थोड़ा-थोड़ा करके ट्रेडिंग करें और अपने अनुभवों से सीखते जाए तो ही वह भविष्य में आगे जाकर एक अच्छा सक्सेसफुल ट्रेडर & इन्वेस्टर (trader & investor) बन सकता है!
 ऐसा नहीं कि हमारे पास सीखने के लिए साधन नहीं है आज बहुत से ऐसे प्लेटफार्म है जिस पर हम शेयर मार्केट के बारे में अच्छा सा नॉलेज (knowledge) प्राप्त कर सकते हैं!
इसीलिए सीखिए, समझिए और निवेश करिए और अच्छा सा मुनाफा कमाइए!
इस तरह हम इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा कमाकर सक्सेस हो सकते हैं!

यह भी पढ़ें :- शेयर मार्केट

यह भी पढ़ें :- mutual fund

1 comment:

  1. summarized valued views about share market to new investor.

    ReplyDelete

Upcoming Post

Technical Analysis with Charting Basics