What is health insurance
"स्वास्थ्य बीमा (health insurance) क्या है"
आज हम ऐसे टॉपिक पर बात करने जा रहे जो नाम तो सुना है लेकिन बहुत से लोग जिन्हें पता ही नहीं यह हेल्थ इंश्योरेंस (health insurance) क्या होता है और किस तरह से काम में आता है!
खासकर हमारे ग्रामीण इलाकों में इस बारे में बहुत कम जानकारी है!
तो आज उसी से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे,
जैसा कि आप सब जानते ही हैं पल भर में कुछ भी हो सकता है, वक्त वक्त की बात है कब क्या हो सकता है कोई भी बता नहीं सकता ना कोई अंदाजा लगा सकता है! मनुष्य एक खुद में मूल्यवान संपत्ति है उसे सुरक्षित तो रखना ही होगा, इसीलिए तो कहते हैं जान है तो जहान है!
वर्तमान में आप देखी रहे होंगे कोविड-19 (Covid-19) महामारी ने किस तरह से लोगों के जन जीवन में खलल निर्माण किया! इसीलिए इन सब स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से बचने के लिए तथा अपने परिवार की सुरक्षा करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की आज बहुत आवश्यकता महसूस होती है!
क्या होता है स्वास्थ्य बीमा health insurance:-
स्वास्थ्य बीमा एक पॉलिसी (policy) है जो इंश्योरेंस कंपनी आपके देय प्रीमियम के बदले आपको चिकित्सा सुविधा कैशलेस (cashless) तरीके से उपलब्ध कराती है!
कुछ मासिक प्रीमियम भर के आप अस्पताल में भर्ती होने से लेकर सभी चिकित्सा खर्च तथा मेडिसिन खर्च इंश्योरेंस कंपनी से आप को दिया जाता है!
क्या होता है प्रीमियम और इंश्योरेंस कवरेज (primium & insurance coverage):-
किसी भी स्वास्थ्य बीमा की पॉलिसी निकालने के लिए आपको कंपनी को मासिक एक निर्धारित रकम देय होती है, उसे ही हम प्रीमियम कहते हैं जो कंपनी को अदा करना पड़ता है! उस बदले में कंपनी हमें एक निर्धारित रकम की कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा देती है उसे ही हम इंश्योरेंस का कवरेज करते हैं!
क्या हेल्थ इंश्योरेंस निकालना जरूरी है:-
मनुष्य के दैनिक जिंदगी में एक समय ऐसा आता है कि उसे अस्पताल जाने की जरूरत पड़ती है!
बदलती जीवन शैली, प्रदूषण, मानसिक तनाव इत्यादि कारणवश मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम होता है, और इससे स्वास्थ्य की हानी होती है! तब हमें अस्पताल और चिकित्सा की जरूरत रहती है तब चिकित्सा के लिए हमारी सालों की जमा पूंजी चली जा सकती है! इसीलिए तब हेल्थ इंश्योरेंस काम में आ सकता है!
कुछ मासिक प्रीमियम देखें हम अपने स्वास्थ्य का कवरेज ले सकते हैं;
भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित अनिश्चितता और गंभीर आजार इनकी चिकित्सा करने के लिए हमें बहुत मात्रा में पैसों की जरूरत पड़ती है उससे हमारी जमा पूंजी चली जा सकती है; इसीलिए अगर हमारे पास हेल्थ इंश्योरेंस होगा तो हमें उतनी वित्तीय हानि नहीं होगी और साथ में हम अपनी और अपने परिवार की चिकित्सा अच्छे से अच्छे तरीके से कर सकते हैं !
यह भी पढ़ें:- what is term insurance
हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे:-
एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हमारी और हमारे परिवार की स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा प्रणाली है!
हर एक पॉलिसी के अपने अलग-अलग फायदे हैं तो हम आज जानते हैं कौन-कौन से फायदे हेल्थ इंश्योरेंस निकालने से होंगे !
1) स्वास्थ्य संबंधित सहायता:-
हमें कभी भी स्वास्थ्य संबंधित दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है तथा भविष्य में गंभीर आजार हो सकता है उस समय हेल्थ इंश्योरेंस सहायता करेगा!
2) जमा पूंजी की बचत :-
हेल्थ इंश्योरेंस निकालने से जो कुछ चिकित्सा के लिए वित्तीय खर्चा आएगा वह नहीं लगेगा, उससे हमारी जमा पूंजी की बचत होगी!
3) Cashless treatment:- हेल्थ इंश्योरेंस कैशलैस ट्रीटमेंट अपने बीमा धारक को देता है !
4) Income tax benefit:- हेल्थ इंश्योरेंस का एक फायदा ए भी है हमें आयकर अधिनियम के तहत टैक्स में छूट मिलती है
स्वास्थ्य बीमा कैसे चुने और दावा करने की प्रक्रिया (claim process):-
सबसे पहले स्वास्थ्य बीमा खुद के लिए और अपने परिवार के लिए लेना है क्या यह देखें, उसके बाद 3-4 बीमा कंपनियों के पॉलिसियों को कंपेयर करें, साथ में हमें कितने रुपए का कवरेज लेना है इस बात का भी ध्यान रखें!
कोई भी बीमा कंपनी चुनने से पहले उस कंपनी का claim settlement ratio कितना है देखें, अच्छी कंपनियों का ratio 97% के ऊपर ही होता है! पॉलिसी के अंतर्गत कौन-कौन से कवरेज शामिल है देखें -जैसे दैनिक स्वास्थ्य जांच, मातृत्व, एंबुलेंस, मेडिसिन चार्ज इत्यादि;
पॉलिसी में नो क्लेम बोनस है कि नहीं देखें! बीमा कंपनी कितने समय में दावे की प्रक्रिया करती है देखें साथ में मुख्य बात उस बीमा कंपनी से कितने अस्पताल जुड़े हैं और हमारे क्षेत्र में वह अस्पताल है कि नहीं देखें, इन बातों को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी का चयन करें!
Claim process:- कैशलेस तरीके से उपचार करने के लिए हमें सबसे पहले अपने इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करना पड़ेगा, क्योंकि इंश्योरेंस कंपनी उनके साथ जुड़े अस्पताल से डायरेक्ट भुगतान करते हैं;
तो सबसे पहले हमें कंपनी के प्रतिनिधि को बीमा धारक का नाम, पॉलिसी नंबर, अस्पताल में भर्ती करने का date और time तथा जगह बताना होगा, साथ में बीमारी की प्रकृति बतानी होगी! बाद में दावे का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा! इस तरह से क्लेम प्रोसेसिंग होती है;
इस तरह से हमने आज जाना की स्वास्थ्य बीमा क्या होता है! आशा करता हूं आपको अब समझ आया होगा और भविष्य में जरूर काम में आएगा धन्यवाद!!
यह भी पढ़ें:- टर्म इंश्योरेंस क्या है
यह भी पढ़ें:- Mutual Fund



Kis company ke term insurance achhe hote hai
ReplyDelete