IPO क्या है और कैसे APPLY करें
(Intial Public Offering )
आज भी बहुत से लोग शेयर मार्केट में निवेश, म्यूच्यूअल फंड इन बातों से अनजान है! जो लोग वर्तमान में शेयर मार्केट में निवेश करते हैं उनको आईपीओ क्या है उसकी समझ होगी! आज हम जानेंगे आईपीओ क्या है और इसे कैसे अप्लाई करें
क्या है इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO):-
किसी भी कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार के लिए भारी मात्रा में पैसों की आवश्यकता होती है; उसके लिए कंपनी के प्रमोटर्स अलग-अलग माध्यम से निवेश इकट्ठा करते हैं! उसमें ही जब कोई गैर सूचीबद्ध कंपनी अपनी वित्तीय आवश्यकता के लिए नए शेयर जारी करने के लिए शेयर मार्केट में अपने कंपनी का नया प्रस्ताव लेकर आते हैं यानी वह अपनी कंपनी के शेयर पहली बार आम जनता के लिए प्रस्तुत करते हैं उसे ही हम इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ कहते हैं !
यह भी पढ़ें :-what is Demat
आईपीओ लाने का कारण:-
भविष्य के विकास के लिए कंपनी को बड़ी मात्रा में पूंजी की आवश्यकता होती है इसीलिए कंपनी जन प्रस्ताव लेकर आती है!
कंपनी को अपने विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में ऋण या आर्थिक निवेश की आवश्यकता होती है, ऋण के माध्यम से जमा की गई राशि से कंपनी को उतना फायदा नहीं होगा, लेकिन पब्लिक इश्यू के कारण कंपनियों के विस्तार में जनभागीदारी मिलती है!
निजी कंपनियों को अपने व्यवसाय को विस्तारित करने के लिए बड़ी मात्रा में निवेश प्राप्त होता है,
कभी-कभी कंपनी पर बकाया डेट (debt) चुकता करने के लिए भी तथा बिजनेस बढ़ाने के लिए पब्लिक इश्यू (public issue) जारी किए जाते हैं!
कंपनी अपना आईपीओ किसी निर्धारित कीमत पर लाती है आईपीओ का लिस्टिंग होने के बाद वह कंपनी शेयर बाजार में सेबी द्वारा सूचीबद्ध की जाती है!
आईपीओ आवेदन करने से पहले इन बातों को जाने:-
जिस कंपनी में हम आईपीओ के लिए आवेदन कर रहे हैं उस कंपनी का हमें विस्तृत ज्ञान नहीं होगा तो आईपीओ एक जोखिम भरा निवेश बन सकता है और हमें लिस्टिंग के दिन हानि हो सकती है!
जब भी किसी नई कंपनी को अपना आईपीओ लाना होता है तो आम जनता के लिए कंपनी के बारे में जानकारी हासिल हो उस लिहाज से कंपनी का मैनेजमेंट एक कंपनी की विवरण पुस्तिका प्रस्तुत करते हैं !
उसमें हम आखिर कंपनी क्या बिजनेस करती है, कंपनी के प्रमोटर कौन है, कंपनी का वार्षिक वित्तीय कारोबार कैसे होता है, लाभ और हानि क्या है, कंपनी के डायरेक्टर कौन है, मार्केट में कंपनी के प्रोडक्ट को कितनी मांग है, भविष्य में कंपनी की लाभ की स्थिति क्या हो सकती है, इन सब पहलू को जानना जरूरी होता है!
आईपीओ की क्या प्रक्रिया है:-
मार्केट में नया आईपीओ आने के साथ ही कंपनी अपना प्रोस्पेक्ट (prospect) तथा एप्लीकेशन फॉर्म (application form) ऑनलाइन जारी करते हैं! आवेदन करने के लिए किसी ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट द्वारा आईपीओ में आवेदन किया जाता है! कंपनी कुछ निर्धारित संख्या में शेयर जारी करते हैं, उस हिसाब से आवेदन प्राप्त शेयर संख्या ज्यादा होगी उस स्थिति में शेयरों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है!
इसमें जिन आवेदकों को शेयर जारी किए जाते हैं उनके डीमैट में शेयर जमा हो जाएगे किंतु जीने शेयर नहीं मिलते उनकी आवेदन राशि तुरंत उन्हें लौटाई जाती है !
आईपीओ में निवेश से लाभ और हानि:-
जिस कंपनी के जन प्रस्ताव के लिए हम आवेदन कर रहे हैं उस कंपनी के बारे में हमें जानकारी नहीं होगी तो आईपीओ एक जोखिम भरा निवेश बन सकता है !जिन कंपनियों की भूतकालीन आर्थिक परिस्थिति अच्छी थी और वह कंपनी दीर्घकालीन लाभ प्राप्त कर रही है, तथा कंपनी के जो मैनेजिंग डायरेक्टर होते हैं वह अगर जाने-माने होगे तो हम उस कंपनी के आईपीओ में आवेदन करके या निवेश करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं;
ऐसा नहीं है कि हम आईपीओ में आवेदन करके हर बार लाभ प्राप्त ही करें कभी-कभी कंपनी के बारे में कम जानकारी और असक्षम वित्तीय कारोबार से हमें लिस्टिंग के वक्त और आगे चलकर हानि हो सकती है इसलिए सतर्क रहे और निवेश से पहले किसी सलाहकार की राय अवश्य लें!
आईपीओ (IPO) को आवेदन करने की विधि :-(ब्रोकर के माध्यम से और ऑनलाइन बैंकिंग से):-
जिस ब्रोकरेज कंपनी में हमारा डिमैट अकाउंट है उसके टर्मिनल से हम किसी भी आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं उसके लिए सबसे पहले हमें ब्रोकर के टर्मिनल पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा!
हम अभी एंजेल ब्रोकिंग का उदाहरण देखेंगे
Step to apply IPO in Angel Broking mobile Application:-
1) यूजर नेम और पासवर्ड डाल के लॉगिन करें
2) ☰ लॉग इन होने के बाद इस तरह 3 लाइनें☰ दिखेगी उस पर टच करें उसके बाद ट्रेड(trade) में जाए, ट्रेड में आपको आईपीओ (IPO) नाम का Menu दिखेगा उसे टच कीजिए, उसके बाद आपको उपलब्ध आईपीओ लिस्ट दिखेगी उस पर अप्लाई कीजिए और इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कीजिए,
यह भी पढ़ें :-what is Demat
यह भी पढ़ें:- what is Mutual fund
Join telegram:- http://t.me/YfinancialEngine



No comments:
Post a Comment