Ad 1

Monday, September 14, 2020

डीमैट अकाउंट क्या है

डीमैट अकाउंट क्या है ?

 

आज हम देखेंगे शेयर मार्केट में निवेश करनेके लिए डिमैट अकाउंट क्यों है जरूरी

 वर्तमान में बड़ी मात्रा में निवेशकों का रुझान शेयर मार्केट, म्यूचल फंड की तरफ हो रहा है उसमें बहुत से निवेशक नए है; जिनको मार्केट की कम जानकारी है ! उन्हें ब्रोकर कौन है ?डिमैट क्या है? इन सब के बारे में कम जानकारी होती है, इसीलिए आज हम देखेंगे डिमैट अकाउंट क्या होता है!

जिस तरह बैंक के सेविंग अकाउंट में हम पैसे सुरक्षित रखते हैं उसी तरह डिमैट अकाउंट वह खाता है जिसमें हम अपने शेयर, म्यूचल फंड आदि इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से रख सकते हैं! साथ साथ हम डिमैट अकाउंट में शेयर खरीदने के लिए पैसे भी रखते हैं! डिमैट अकाउंट में जो पैसा होता है उसी पैसे से हम रोजाना ट्रेडिंग भी करते हैं!

शेयर बाजार में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी होता है। क्योंकि शेयर खरीदने पर शेयर डीमैट अकाउंट में आता है ! बिना डीमैट अकाउंट के शेयर की खरीदी और बिक्री नहींंं हो सकती !

डीमैट अकाउंट कैसे खोलें ?


डीमैट अकाउंट बैंक, ब्रोकर और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से खोला जाता है। डीमेट अकाउंट ओपन करनेेे के लिए आपको SEBI रजिस्टर ब्रोकर से संपर्क करना होगा वह आपको जो डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह उसके बारे मे जानकारी देंगे, साथ-साथ डीमैट अकाउंट चालू होने के बाद वह आपके बैंक अकाउंट से लिंक किया जाता है; जब भी आपको पैसा डालना है तो आप उस बैंक सेे पैसा भेज सकतेे हैं; उसी तरह फिर से बैंंक में ट्रांसफर भी कर सकतेे हैं ! डीमैट अकाउंट की कार्यवाही के लिए भारत में एनएसडीएल और सीडीएसएल  दो डिपॉजिटरी  है।

◆ अकाउंट ओपन करने के लिए जरूरी         डॉक्यूमेंट

1) PAN CARD
2) AADHAR CARD
3) BANK SAVING AC
4) RECIDENCY CERTIFICATE

भारत में NSDL और CDSL  के अंतर्गत  बहुत सारी DEPOSITORY PARTICIPANT (DP) है। जैसे Angel Broking, ShareKhan, Samco, Zerodha, IIFL, Motilal Oswal etc.
इन जैसे ब्रोकर के माध्यम से हम अपना डिमैट अकाउंट चालू कर सकते हैं!

◆ डिमैट अकाउंट के चार्जेस

1) Account opening charge :- 400-500₹( कोई कोई ब्रोकर कुछ भी चार्ज नहीं लेते) वर्तमान में ज्यादा संख्या में निवेशकों को जोड़ने के लिए ब्रोकर फर्म हर बार नए नए ऑफर लाती है!
2) Annual maintenance charge (AMC) :- 450-500₹ per year (कोई कोई ब्रोकर कुछ भी चार्ज नहीं लेते)
इस तरह से हम ब्रोकर के माध्यम से डिमैट अकाउंट चालू कर सकते हैं !

डिमैट अकाउंट के फायदे:-

शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डिमैट अकाउंट की आवश्यकता होती है!इसीलिए डिमैट अकाउंट के बहुत से फायदे हैं; डिमैट अकाउंट होने से कोई भी लिस्टेड कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं और उसे डिमैट अकाउंट में रख सकते हैं! तथा डिमैट अकाउंट में म्यूचुअल फंड के यूनिट भी रख सकते हैं;
 जब भी मार्केट में नया इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आता है तो हम उसे डिमैट अकाउंट के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं, बिना डिमैट अकाउंट के उसमें कार्यवाही नहीं होती इसीलिए शेयर मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने के लिए डिमैट अकाउंट जरूरी है!

आगे हम देखेंगे ब्रोकर का चयन कैसे करें और शेयर खरीदने और बेचने के संबंध में कौन-कौन से शुल्क लिए जाते हैं

यहां पढ़े:- Selection Of Broker

यहां पढ़े:- ShareMarket

Join Telegram:- 

No comments:

Post a Comment

Upcoming Post

Technical Analysis with Charting Basics